19 September 2025

पूर्वांचल की पहचान है, छठ महापर्व: डीएम

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

छठी मैया का प्रसाद भेंटकर, पूर्वांचल उत्थान संस्था ने जताया डीएम का आभार

 

हरिद्वार। छठ महापर्व पूर्वांचल की खास पहचान है। पूर्वांचल के लोग जहां भी रहते हैं, छठ पर पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस कड़ी में हरिद्वार में भी लाखों लोगों ने छठ महापर्व धूमधाम से मनाया। घाटों पर व्यवस्था बनाने से लेकर छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने में शासन- प्रशासन, पुलिस बल के साथ धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का भी विशेष योगदान है। ऐसे में सभी का आभार व्यक्त करते हैं।
छठ महापर्व के सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को पूर्वांचल उत्थान संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह से उनके कार्यालय में जाकर भेंट-वार्ता की और छठ मैया का प्रसाद भेंटकर छठ पर्व के सकुशल संपन्न होने की शुभकामनाएं दी। वहीं डीएम कर्मेंद्र सिंह ने भी छठ महापर्व के सकुशल संपन्न होने पर शासन- प्रशासन, पुलिस बल के साथ धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से छठ महापर्व सकुशल संपन्न हुआ है इसके लिए वे सभी लोगों का आदि का आभार व्यक्त करते हैं।
बताते चले कि सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस कड़ी में पूर्वांचल उत्थान संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था के अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रंजीता झा व सुनील सिंह के साथ डीएम हरिद्वार को छठ मैया का प्रसाद भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं डीएम कर्मेंद्र सिंह ने भी सभी लोगों का आभार जताते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर रंजीता झा ने डीएम को पूर्वांचल उत्थान संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। बताया कि
धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूर्वांचल उत्थान संस्था पिछले कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। धार्मिक क्षेत्र में छठ पूजा एवं सरस्वती पूजा का आयोजन संस्था की खास पहचान बन गई है। समाजिक क्षेत्र में भी संस्था की ओर से जनहित चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में तमाम ऐसे कार्य किए जा रहे हैं। जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है। रंजीता झा ने कहा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना एमएसएमई के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.