18 August 2026

जाट विकास मंच द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार 

हरिद्वार दिनांक 17.11.2024 को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4, बीएचईएल हरिद्वार में जाट विकास मंच भेल हरिद्वार के तत्वाधान में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें सभी आयु वर्ग के छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की गई।
यह प्रतियोगिता बच्चों में ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ विषय पर जागरूकता पैदा करने की उद्देश्य से आयोजित की गई। बच्चों द्वारा इस विषय पर बेहद मनमोहक चित्रकारी का प्रदर्शन किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए श्री राजीव चौधरी द्वारा श्री दीनदयाल एवं उनकी टीम जितेंद्र चहल, विपिन चौधरी के प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने हेतु संरक्षक श्री विवेक सिंह,अध्यक्ष श्री सुशील कुमार आर्य, राजीव चौधरी, दीपक मलिक ,प्रवेश कुमार, जितेंद्र चाहर, रूपेंद्र कुमार ,ललित कुमार , दरर्याव सिंह, मालाराम, मोहित व अन्य समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.