18 August 2026

ज़नाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष आजाद अली की संस्तुति पर महासचिव हेमा भण्डारी द्वारा हरिद्वार जिला कार्यकारणी का विस्तार एवं बदलाव किया गया।

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 17 नवम्बर 2024,ज़नाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष आजाद अली की संस्तुति पर महासचिव हेमा भण्डारी द्वारा हरिद्वार जिला कार्यकारणी का विस्तार एवं बदलाव किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष हरिद्वार जिले की ज़िम्मेदारी दानिश खान को दी गई। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना मसीह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हरिद्वार हुज़ेफा, विधानसभा अध्यक्ष कलियर कुर्बान अली, विधानसभा अध्यक्ष खानपुर अर्सलान अली, विधानसभा अध्यक्ष झबरेड़ा रोहित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर जावेद आलम, विधानसभा अध्यक्ष भगवानपुर शिवम सैनी बनाया गया।
जनाधिकार मोर्चे के अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि मोर्चे का उद्देश्य जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाना है और उन्हें उनके अधिकार दिलाना है। जो समाज में पीड़ित दबका है जिन्हे इन्साफ नहीं मिल रहा। उनकी सुनवाई नहीं हो रही उनकी आवाज उठाना और उनकी लड़ाई लड़ना है। आज व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। मोर्चे का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करना है। आज उत्तराखंड के मूल निवासियों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे और लगातार पहाड़ से मूल निवासियों का पलायन हो रहा है। जनाधिकार मोर्चा उनकी जायज मांगो के लिए साथ खड़ा है।
मोर्चे के सचिव अभिषेक ने कहा कि प्रदेश में सभी राजनैतिक पार्टियां सिर्फ राजनैतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है। राजनैतिक पार्टियों को जनता और जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। आज हर वर्ग पीड़ित है। मोर्चा हर पीड़ित वर्ग के लिए संघर्षरत है।
युवा मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष राशिद सुल्तान ने कहा कि आज युवाओ के साथ जो बेरोजगारी की समस्या आ रही है उसमें कोई भी सरकार रोजगार देने का काम नहीं कर रहा जिससे युवा भटक रहा है। जनाधिकार मोर्चा हर पीड़ित युवा के साथ खड़ा है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.