15 August 2026

यह पुरस्कार हर एक कर्मचारी की कड़ी मेहनत का सम्मान है-टी.एस.मुरली

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई को दूसरी बार मिला उद्योग जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान

 

हरिद्वार, 29 नवम्बर: बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई को व्यावसायिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए, सीआईआई एक्जिम बैंक अवार्ड – 2024 से सम्मानित किया गया है । उद्योग जगत का यह सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड है, जो यूरोपियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (ईएफक्यूएम मॉडल) पर आधारित है । बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने, अपनी टीम के सदस्यों के साथ यह पुरस्कार प्राप्त किया ।

इस बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए, श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि यह पुरस्कार, हीप हरिद्वार के हर एक कर्मचारी की अपने कार्य के प्रति अटूट निष्ठा एवं समर्पण का सुखद फल है । साथ ही उन्होंने बीएचईएल के सभी सम्मानित ग्राहकों और तकनीकी सहयोगियों का भी, उनके निरंतर समर्थन एवं विश्वास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया ।

उल्लेखनीय है कि हीप इकाई को वर्ष 2006 में, पहले भी यह अवार्ड प्राप्त हो चुका है तथा बीएचईएल यह सम्मान पाने वाला, सार्वजनिक क्षेत्र का पहला उपक्रम था । सीआईआई एक्जिम बैंक अवार्ड उत्कृष्टता क्षेत्र में विश्वस्तरीय प्रदर्शन करने वाले संगठनों को प्रदान किया जाता है । दूसरी बार यह सम्मान मिलना उत्कृष्टता के उच्च मानकों के प्रति, हीप इकाई की प्रतिबद्धता को सिद्ध करता है तथा भारी विद्युत उपकरण निर्माण क्षेत्र में संस्थान की स्थिति को और मजबूत करता है ।

पुरस्कार वितरण समारोह में महाप्रबंधक (क्यू एंड बीईएक्स) श्री प्रशांतो माजी, अपर महाप्रबंधक (क्यू एंड बीईक्स) श्रीमती पूनम सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (ईएमई) श्रीमती मंजु आजाद तथा उप महाप्रबंधक (क्यू एंड बीईक्स) श्री प्रदीप्त पुरकायस्था भी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.