जब किसी भी स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी गई तभी तो पीड़ित महिलाओं ने धरना दिया है- कु.प्रमिला
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार 29 नवंबर 2024 जिला हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 1997 में अनुसूचित जाति के लोगों के आवंटित पट्टों पर भू माफियाओं का जबरन कब्जा कराकर अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर उत्पीड़न कर रहे है। पुलिस एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारियों एवं भू-माफिया द्वारा किए गए घोर उत्पीड़न के खिलाफ ग्राम जगजीतपुर की अनुसूचित जाति की कुमारी प्रमिला, विद्या देवी ,कलावती,सुखबीरी , सुलोचना देवी, सीतो देवी आदि 23 अक्टूबर 2024 से ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में धरने पर बैठी है।जबकि आवंटित पट्टो का वाद अभी भी एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है।
28 तारीख 2024 को धरने पर बैठी कुमारी प्रमिला के पास पुलिस का टेलीफोन आया जिसमें कहा गया था कि हरिद्वार सीओ सिटी कार्यालय में आपके बयान होने हैं। वीआईपी ड्यूटी में होने के कारण सीओ साहब कुमारी प्रमिला के बयान नहीं ले सकी।
कुमारी प्रमिला 23 अक्टूबर 2024 से उपरोक्त महिलाओं के साथ ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में धरने पर बैठी हुई है उनकी पीड़ा है कि जब किसी भी स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी गई तभी तो पीड़ित महिलाओं ने धरना दिया है ।इसलिए जिस विभाग का कर्मचारी धरने पर बैठी पीड़ितों से बात करना चाहता है तो उसको ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में धरने पर आकर मालूम करना चाहिए।
पीड़िताओं का कहना है कि शासन प्रशासन के कर्मचारियों की मिली भगत से भू माफिया गंगा के किनारे हमारे पट्टो पर लगातार निर्माण कार्य कर रहे हैं। जिसको प्रशासन को अविलंब रुकवाना चाहिए था।
भंवर सिंह (प्रदेश संयोजक) बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड।
 

