गरीब परिवार की कन्या की शादी में मदद करना परम पुण्य का कार्य है-कुलवंत सिंह चड्डा
विज्ञापन
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार,गरीब परिवार की बेटियों की शादियां अब नहीं रूकेगी राष्ट्रीय भागवत परिवार लगातार आप सभी के सहयोग से यह कोशिश कर रहा है कि किसी भी बेटी की शादी पैसे के अभाव से ना रूक सके, बेटियां समाज की इज्जत होती है गरीब परिवार की बेटियों की शादियों के लिए संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है
गरीबों की सेवा करना तो और भी बेहतर कार्य है उक्त बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह चड्ढा जी और राष्ट्रीय महामंत्री श्री लोकेश कुमार जी ने कही।कार्यक्रम मे भागवत परिवार के अनेक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
 
विज्ञापन

