15 August 2026

निकाय चुनाव हेतु आप की तैयारी जोरों पर, हो रही है लगातार मीटिंगे-संजय सैनी

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार दिनांक 30.11.24 को वार्ड नंबर 50 मैदानियन में इस वार्ड के भावी पार्षद प्रत्याशी शारीक अंसारी के नेतृत्व में एवंम जिला अध्यक्ष इंजी0 संजय सैनी की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव को लेकर मीटिंग हुई जिसमें दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी।

 

सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमन ,अनस ,जुनैद, शाहनवाज ,मोहित खान,काशिब, शाहरुख अंसारी, सोहेब, सोहल ,गुलशेर ,उस्मान, अशरफ परवेज खान, जाहिद, सोनू टेंट वाले ,शिबू,खुर्शीद,साकीर, सानू शाह, मौजूद रहे । इस अवसर पर इंजी0 संजय सैनी ने कहा कि जनता भाजपा व कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है इन लोगों ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक हेतु ही इस्तेमाल किया है और इन पार्टियों के पास विकास हेतु कोई सोच नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है इसका जीता जागता उदाहरण नगर निगम में राज्य स्थापना दिवस पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर खरीदे गए दीपक के टेंडर में उजागर हो रहा है। नगर निगम में दोनों पार्टियों का शासनकाल लोगों ने देख लिया है अब जनता के पास बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी का विकल्प है। जनता को उनके वार्ड के साथ लगे हुए वार्डों में आम आदमी पार्टी किस तरीके से मोहल्ला रिपेयर कैंप के माध्यम से कार्य करवा रही है इसकी जानकारी दी । इस वार्ड के लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखी जिनका शीघ्र निराकरण किया जाएग। जनता को दिल्ली और पंजाब की तरह एक बार बदलाव करने के लिए प्रेरित किया । मीटिंग में पार्टी के
जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सचिन बेदी,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ मेहरबान, वरिष्ठ नेता अकरम , वार्ड 36 के भावी पार्षद प्रत्याशी आरिफ पीरजी, वरिष्ठ नेता नासिर, उपस्थित थे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.