40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में लोक कलाकार अभिनेत्री श्वेता माहरा की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ स्थापना दिवस के तीन दिवसीय मेले का समापन हुआ।
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के प्रांगण में 44वें वाहिनी स्थापना दिवस महोत्सव/मेले की सांस्कृतिक संध्या पर लोक कलाकार अभिनेत्री श्वेता माहरा के साथ झुमे दर्शक। वाहिनी स्थापना दिवस के शुभअवसर पर उत्तराखंड के लोक कलाकार अभिनेत्री श्वेता माहरा व साथी कलाकारों, हैप्पी एंड हन्नी डांसिंग ग्रुप, डांसिंग ग्रन्थ एकेडमी, निशान्त कुमार क्रिएशन, पुलिस मॉडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी पीएसी के बच्चों एवं वाहिनी फैमिली लाईन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गये रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान, महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द जी महाराज, प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ0 संजय शाह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

 
लोक कलाकार अभिनेत्री श्वेता माहरा व साथी कलाकारांे के साथ गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, हिमाचंली, हरियाणवी, पंजाबी एवं नेपाली गानों में सभी दर्शक जमकर झूमे।
मेले में विभिन्न प्रकार के झूले हिंडोला, डैªगन झूला, मिकी माउस, जंपिंग मिकी माउस एवं उत्तराखण्ड की विभिन्न प्रकार की पहाडी दालें एवं अनाज जैसे- हर्षिल एवं चकराता की राजमा, पुरोला के लाल चावल, अल्मोडा की बाल मिठाई टिहरी की सिंगोरी मिठाई आदि उचित दामों में उपलब्ध रहे।
आकर्षण का केन्द्र लकी ड्रॉ में श्वेता माहरा ने प्रथम पुरस्कार स्कूटी के विजेता शंकुल नेहरा को मंच से ही फोन से यह सूचना देकर चौंका दिया। अपनी शादी की सालगिरह मना रहे शंकुल नेहरा आधी रात को ही अपनी पत्नि सहित मंच पर स्कूटी की चाबी लेने पहुँचे। द्वितीय पुरस्कार लैपटॉप विजेता जगमोहन सिंह 40वीं वाहिनी, तृतीय पुरस्कार 43सेमी0 एल0ई0डी0 टी0वी0 दीक्षित चौधरी, चतुर्थ पुरस्कार फ्रिज विजेता प्रमोद मेहता, में पॉंचवा पुरस्कार साईकिल विजेता निर्मला कोठारी 40वीं वाहिनी पीएसी रही। सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार के सहयोग से लक्की ड्रा के तीस विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर प्रदान किये गये।
श्री आदेश चौहान विधायक रानीपुर, पूर्व सभासद अशोक मेहता, श्री मनोज कुमार आर्य वरिष्ठ जेल अधीक्षक, (विंग कमांडर) श्रीमती सुनीता नेगी पँवार जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हरिद्वार, श्री जितेन्द्र मेहरा ए0एस0पी0 (सदर) जनपद हरिद्वार, डॉ0 संजय शाह, डॉ0 अमन गुप्ता, डॉ0 यशवर्द्धन शाह, डॉ0 राज कुमार यादव, श्री प्रकाश जोशी पुर्व रणजी खिलाड़ी राज्य आंदोलनकारी योगेश पाण्डेय, भाजपा महामंत्री संदीप राठी, श्री आनन्द सिंह रावत, श्री राजपाल सिंह रावत वाहिनी स्थापना दिवस के शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के गवाह बने एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कलाकारों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर विभिन्न संत, समाज सेवी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, उद्योगजगत एवं लोक कलाकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों के 50 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उप सेनानायक श्री सुरजीत सिंह पंवार, श्रीमती पूजा पँवार, श्री आदेश कुमार शिविरपाल द्वारा सम्मान चिन्ह पुष्प गुच्छ भेंट एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन पी0सी0 गीता उप्रेती एवं पी0एम0एस0 अध्यापिका प्रोमिला द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कोरियोग्राफी दलनायक अनुपमा राणा, ए0पी0सी0 बरदेई रावत एवं पी0एम0एस0 अध्यापिका मंजू द्वारा की गयी।
अशोक सिंह के नेतृत्व में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की आर्केस्ट्रा टीम के सदस्यों भरत सती व बीरेन्द्र कुमार के गायन, जितेन्द्र सिलमाना के की-बोर्ड, अतुल चौहान के ढोलक, प्रदीप सजवाण के गिटार, बाल कलाकार आदित्य पँवार के मल्टी ड्रम एवं आर्केस्ट्रा आदि वाद्य यंत्रों के संचालन के साथ सांस्कृतिक कलाकारों का भरपूर सहयोग किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का समंवय श्री आदेश कुमार शिविरपाल 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार द्वारा एवं विभिन्न व्यवस्थाएं दलनायक बीरेन्द्र सिंह कठैत, महिपाल सिंह, अनुपमा राणा, कविता रावत, राकेश धीमान, कमल सिंह, सोहनलाल जोशी तथा सूबेदार सैन्य सहायक विक्रम सिंह भण्डारी द्वारा कुशलता पूर्वक संपादित की गयी।
अभिनेत्री श्वेता माहरा द्वारा दर्शको के उत्साह वर्द्धन से अभिभूत होकर कहा गया कि उन्हें ऐसा लगता ही नहीं कि वह पहली बार पीएसी प्रांगण में कार्यक्रम कर रहीं है। श्वेता माहरा के दल की ओर से वेद शर्मा द्वारा मंच प्रस्तुतीकरण किया गया।
सुरजीत सिंह पंवार प्रभारी सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार द्वारा अतिथियों एवं अभिनेत्री श्वेता माहरा का आभार व्यक्त कर सभी दर्शकों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

