वार्ड 35 मौ.कडच्छ से पार्षद पद हेतु अंजु पत्नी पुनीत कुमार ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष को अपना आवेदन पत्र सौपा

सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु सभी दलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी क्रम मे स्वर्गीय जगधीर सिंह पूर्व सभासद धर्मपत्नी कमलेश देवी पार्षद लगातार पांचवीं बार पार्षद पद हेतु अंजू पत्नी पुनीत कुमार ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग को आवेदन दिया।वार्ड नं 35, मौ.कडच्छ, जो महिला के लिए आरक्षित है।
 
इस अवसर पर अंजु ने कहा कि वह महिलाओं की सुरक्षा करने के साथ साथ वार्ड की समस्याओं के लिए कार्य करेंगी।
पुनीत कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और जनता इस बार भी कांग्रेस का पार्षद बनाने के मूड में है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौ.बलजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनहित के लिए कार्य करती आई है और आगे भी जनहित के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस अपनी नीतियों और कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
इस अवसर पर रमेश कुमार ,जयपाल ,जुबेर आलम , बलबीर , रणधीर ,अरविंद कुमार , वेदपाल ,नरेंद्र कुमार ,अजीत कुमार,विपिन कुमार , प्रदीप कुमार , विक्की भारत , सुरेश कुमार , राजेश कुमार ,आदि उपस्थित हुए।