रंजीता झा को टिकट की आस, चाहती है, शिवालिक नगर का विकास

प्रमोद कुमार सम्पादक
 
हरिद्वार। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रंजीता झा ने भाजपा हाईकमान से टिकट की मांग की है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन्हें प्रतिनिधित्व करने का अवसर जरूर प्रदान करेगी। ऐसे में उन्हें सेवा का अवसर मिला तो शिवालिक नगर का दशा और दिशा बदलने का प्रयास करेंगी। जनता की मांग के अनुसार शिवालिक नगर का विकास किया जाएगा। टिकट का निर्णय पार्टी को करना है और वह टिकट का इंतजार कर रही है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष सभी लोगों को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है।
प्रेस को जारी बयान में रंजीता झा ने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है, बस पार्टी से टिकट मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने जी -जान से पार्टी की सेवा की है। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ा। वहीं केंद एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किया। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के लिए भाजपा ने अथक प्रयास किया है। ऐसे में उन्हें भी विश्वास है कि पार्टी की ओर से उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अपने विचारों से उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। अब निर्णय पार्टी को करना है। उनकी सेवा को ध्यान में रखते हुए पार्टी उनके नाम पर भी विचार कर रही है। ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।