हरिद्वार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाते हैं तो वह बोर्ड से कोरीडोर के विरोध में प्रस्ताव पास कराकर उसे संसद में रखेंगे
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में हरियाणा से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने हरिद्वार के नागरिकों को विश्वास दिलाया है कि अगर वह हरिद्वार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाते हैं तो वह बोर्ड से कोरीडोर के विरोध में प्रस्ताव पास कराकर उसे संसद में रखेंगे और कोरोडोर योजना को निरस्त कराएंगे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का बोर्ड आया तो कोरीडोर बनना तय है क्योंकि प्रदेश सरकार इसपर कुछ भी साफ नहीं बोल रही। सांसद ने यह बात आज हरिद्वार की पुरानी सब्जी मंडी चौक में कांग्रेस के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में विधायक मदन कौशिक ने सिर्फ जनता के साथ झूठ बोलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें। क्योंकि कांग्रेस देश और जनता का हित सोचती है। जनसभा को मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी, हिमांशु गुप्ता, अमन गर्ग,मुरली मनोहर आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान व्यापारी नेता अमन शर्मा राजीव पाराशर रवि बाबू शर्मा जय किशन खन्ना आदि मौजूद रहे।
 

