भगवान राम के आदर्श, राष्ट्रीय सेवा, देश सेवा संकल्प के साथ ही जनता के बीच पहुंचा हूं:- महेश प्रताप राणा
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 22.01.2025 शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने कहा कि शिवालिक नगर की जनता का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा है। निश्चित रूप से शिवालिक नगर में सत्ता परिवर्तन होगा। भ्रष्टाचार करने वालों को शिवालिक नगर की जनता सबक सिखाएगी। महेश प्रताप राणा ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाली जनता ने रैली जुलूस में धार्मिक संस्कृति एवं अपनी पहचान को दिखाने का काम किया है। भगवान हनुमान के झंडों के साथ समर्थकों ने हिस्सा लिया। शिवालिक नगर पालिका का विकास जनता के अनुरूप किया जाएगा। किसी के भी भ्रम जाल में जनता नहीं फंसने वाली है। शिवालिक नगर की जनता ने अपना आशीर्वाद सहयोग दिया तो देश की आदर्श नगर पालिका बनाएंगे।शिवालिक नगर की जनता शिक्षित है। भ्रष्टाचार करने वालों को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा । राष्ट्र सेवा देश सेवा संकल्प के साथ ही जनता के बीच पहुंचा हूं।अध्यक्ष पद किसी जात धर्म का नहीं होता है। सभी वर्गों के विकास में अपना दायित्व निभाना चाहिए।
 

