सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं -श्री महंत रविंद्र पुरी 

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

प्रयागराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मंसादेवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रयागराज महाकुम्भ मे श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की छावनी मे कहा कि सनातन धर्म आपके आस्थावान दृष्टिकोण को दर्शाता है। सनातन धर्म भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके अनुयायी अपने जीवन का मार्गदर्शन मानते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न लोग और समाज विभिन्न धर्मों और विश्वासों के अनुसार अपने जीवन को अर्थपूर्ण बनाने का प्रयास करते हैं।लेकिन धर्म का महत्व व्यक्तिगत अनुभव, आस्था और समाज की संस्कृति पर आधारित होता है।

 

 

संत बालयोगी उमेश नाथ महाराज (राजयसभा सांसद उज्जैन) ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का स्वागत सत्कार करते हुए कहा की महाकुम्भ मेला अखाडा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में महाकुंभ मेला 2025 सह कुशल संपूर्ण होने की दिशा मेंअग्रसर है।उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ है। जिसे बड़ी ही कार्य कुशलता के साथ 13 अखाड़े को साथ लेकर निर्विघ्न संपन्न करने की और बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्यक्ष के सानिध्य में होने वाला महाकुंभ दिव्य और भव्य रूप से पूर्ण होगा।

इस अवसर पर अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी,महंत शंकरा नन्द, श्री महंत ओमकार गिरी, श्री महंत दिनेश गिरी, श्री महंत राधे गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी,महंत राकेश गिरी, महंत राजगिरी, महंत प्रकाशा नन्द आदि के संग अन्य संत महापुरुष मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.