10 August 2026

प्रयागराज महाकुम्भ मे संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज के शिविर मे धर्म ध्वजा की हुई स्थापना

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार हरिद्वार

सनातन परंपराओं की अद्भुत पहचान है प्रयागराज महाकुम्भ – संत त्रिलोचन दर्शन दास

 

प्रयागराज,महाकुम्भ प्रयागराज मे संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज के दास धर्म पंथ के शिविर में आज धर्म ध्वजा की स्थापना विधिविधान से पूजा अर्चना कर की गई ।जिसके पश्चात शिविर में संत समागम हुआ जिसमें अनेक संत महापुरुषों के द्वारा अपने विचारों और वचनों से दास धर्म पंथ की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

दास धर्म पंथ के शिविर मे संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म की आस्था, परंपरा और संस्कृति का धार्मिक धर्म ध्वज प्रतीक है. प्रयागराज में इस बार महाकुंभ 2025 आयोजित हो रहा है. इस बार का महाकुंभ दिव्य और भव्य होने जा रहा है. इस बीच धर्म ध्वजाएं सबका ध्यान आकर्षित कर रही हैं.जो अखाडो मे कुंभ की शान मानी जाती हैं । महाकुम्भ मे यहां साधु संतों के अनेक रूप नजर आते हैं. इन्ही आखाड़ों में लहराती ये धर्म ध्वजा उनके वर्चस्व, प्रतिष्ठा, बल और इष्टदेव का प्रतीक मानी जाती है. उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं की अद्भुत पहचान प्रयागराज महाकुम्भ हैं।

जगतगुरु स्वामी सूर्याचार्य (द्वारिका) महाराज ने कहा किहां, महाकुंभ मेले का सनातन धर्म मे बहुत महत्व है। त्रिवेणी संगम में स्नान करने से तन- मन की शुद्धि हो जाती है। उन्होंने कहा कि यहाँ स्नान करने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप समाप्त हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। कुंभ मेला धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, जहां लाखों श्रद्धालु आकर पवित्र संगम में स्नान करते हैं और आस्था के साथ अपने पापों से मुक्ति की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि आज आस्था के महाकुंभ से जिस कार्य और विचारधारा को लेकर संत त्रिलोचन दर्शन दास जी महाराज ने शुरुआत की है। उन्होंने कहा की हम इन्हें साधुवाद देते हैं कि जिस मार्ग पर और जिस मिशन को लेकर इन्होंने अपनी यात्रा प्रारंभ की है उसे यात्रा में विजय की पताखा सदा लहराती रहे।

महामंडलेश्वर स्वामी कंप्यूटर बाबा महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में धर्म के प्रति आस्था और जागरूकता को जागने का जो कार्य संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है हम उनके कार्य की सराहना करते हैं और सनातन की सेवा में हम भी तन मन धन से उनके साथ है। इस अवसर पर दास धर्म पंथ के सेवादारों में दीपक दास (बंटी), राजेंद्र, विजय, सुरेश्वर महाराज आदि के संग अनेक सेवादार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.