पीड़ित व्यक्तियों को ही झूठे मुकदमों में फंसाकर मूल निवासी ईसाइयों में भय का वातावरण पैदा किया जा रहा है।
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 30 जनवरी 2025 भारतीय मूल निवासी ईसाइयों के ऊपर तरह-तरह के अत्याचार कर उनके धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ कर पीड़ित व्यक्तियों को ही झूठे मुकदमों में फंसाकर मूल निवासी ईसाइयों में भय का वातावरण पैदा किया जा रहा है।
 
राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश संयोजक पास्टर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रलोभन देने की झूठी कहानी बनाकर धर्मांतरण कराने के नाम पर भारतीय मूल निवासी ईसाइयों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और प्रार्थना स्थलों को जबरन बंद कराकर एवं मूल निवासी ईसाई समाज के व्यक्ति के शव को दफनाने से रोक कर संवैधानिक मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है इन तमाम अन्याय- अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारत का संविधान भारत के मूल निवासी ईसाइयों को पूर्ण अधिकार देता है।बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का झूठा नारा देने वाली दलित विरोधी सरकार की बेरुखी से आक्रोषित जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में 100 दिन से धरने पर बैठी अनुसूचित जाति की पीड़ित वृद्ध महिलाओं ने न्याय के लिए राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।


सुखबीरी, कुमारी प्रमिला, विद्या देवी, सीतो देवी , आदि ने कहा कि ग्राम पंचायत जगजीतपुर द्वारा देवपुर मुस्तकम खसरा नंबर 293 में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को 1997 में कृषि भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे।भू माफियाओं ने पुलिस एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारियों से सांठगांठ कर पट्टो पर जबरन कब्जा कर रिंग रोड में अधिग्रहण भूमि पर गलत तरीके से एक करोड़ 44 लाख 66 हजार रुपये मुआवजा ले कर भ्रष्टाचार कर गंभीर अपराध किया है और अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर उत्पीड़न किया है।
भ्रष्टाचार एवं घोर अन्याय के खिलाफ हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नं. 57 ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन मे सभी पीड़ित महिलाएं 23 अक्टूबर 2024 से कडाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे लगातार धरने पर बैठी है । दलित विरोधी सरकार की बेरुखी से नाराज होकर आज धरने के100वे आज बहुजन क्रांति मोर्चा के सहयोग से न्याय के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को ज्ञापन दिया है।
महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग की है कि ग्राम पंचायत द्वारा देवपुर मुस्तकम खसरा नंबर 293 में आवंटित कृषि भूमि के पट्टे दिलाने एवं गंभीर प्रकरण की जांच कराकर रिंग रोड में अधिग्रहण भूमि पर अवैध तरीके से सरकारी करोड़ों रुपया मुआवजा लेने वाले एवं दिलाने वाले षड्यंत्र में लिप्त एवं जबरन पट्टो पर कब्जा करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की है।
पीड़ित महिलाओं ने कहा कि अगर इसके बाद भी अनुसूचित जाति की वृद्ध पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिला और वृद्ध महिलाओं के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा
भंवर सिंह, पास्टर सुरेंद्र सिंह, पास्टर प्यारेलाल रावत, पास्टर अजीत कुमार, पास्टर पिंकी, बिशप थॉमस मसीह, नत्थू सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर आदित्य, सुरेश कुमार, प्रताप सिंह, महेश चंद, ओमपाल सिंह,संजीव बाबा, सुनील कुमार, विकास बेनीवाल, मोहम्मद इमरान,मोहम्मद गुलफाम, जुल्फिकार, नाजिम, मुंतज़िर, पास्टर अनिक, पास्टर गीता, कुमारी प्रमिला,सुखबीरी, विद्या, सीतो, मास्टर कलीराम, एडवोकेट रेनू सिंह, पास्टर जॉन शेर गिल, पास्टर सुभाष चंद्र, रफल पाल सिंह, सुलोचना, मूर्ति, रेखा, कविता, चांदनी ,प्रिया, दीपा, सरिता ,ममता ,रेखा, चिंटू, सकटू राजकुमार, मुकेश, लाला आदि।
भंवर सिंह( प्रदेश संयोजक) बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड मो. नं.94 1039 5296
पास्टर सुरेंद्र कुमार
(प्रदेश अध्यक्ष)
राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा उत्तराखंड
मो.न. 8273891588

