बीएचईएल हरिद्वार से रिटायर मेहर सिंह जी का निधन क्षेत्र मे फैली शोक की लहर

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार,धर्मनगरी हरिद्वार के मौ.कडच्छ ज्वालापुर मे बीएचईएल से रिटायर रहे मेहर सिंह का लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया जिससे सामाजिक और राजनीतिक संगठन से जुडे लोगो व स्थानीय लोगो मे शोक की लहर फैल गई।
बताते चले लगभग 75 वर्षीय मेहर सिंह जी की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिससे उनका निधन हो गया।
मेहर सिंह जी का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु उनके निवास स्थान मौ.कडच्छ ज्वालापुर मे रखा गया जहां क्षेत्र के सामाजिक राजनैतिक व समाज के गणमान्य लोग उन्हे श्रद्धाजंलि देने पहुंचे तथा दर्शन कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
दोपहर 1 बजे कनखल स्थित श्मशान घाट पर मेहर सिंह जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।बड़े बेटे विनोद कुमार ने दाह संस्कार की सभी रस्मे पूरी कर मुखाग्नि दी।

 

दाह संस्कार कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्यामल प्रधान तीर्थपाल रवि योगेंद्र पाल राजन,पवन,सतीश अरविंद नौटियाल किशोर पाल गोपाल शिवपाल टेकचंद जी अजय मुखिया राजेश देवानंद  पिंका,सुरेश,विनोद कुमार विजय पाल आदि सैकडो महिलाए पुरुष उपस्थित हुए। 

वही भाजपा नेता किशोर पाल के पिताजी अमर सिंह का 31-01-2025 मे लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.