भगवान हरि का भजन संपूर्ण जीवन और भाग्य का काया पलट कर देता-महंत रघुवीर दास महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 1 फरवरी 2025,अपने श्री मुख से भक्तजनों के बीच उद्गार व्यक्त करते हुए श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े के श्री महंत रघुवीर दास महाराज जी महाराज ने कहा भगवान हरि का भजन मनुष्य के सारे जीवन की काया पलट कर देता है और इस नसवान जीवन को चमन बना देता है यह जीवन हरि भजन की मधुरता से महकने लगता है कहने का तात्पर्य यह है जिसके जीवन में हरि भजन नहीं एकाग्रता नहीं उसका जीवन अवयस्थित है जीवन में भजन एवं एकाग्रता का होना अति आवश्यक है अशांत मन और अशांत जीवन बंजर भूमि के सामान होता है अगर उसमें अपने आप कुछ पौधे उगेंगे भी तो कांटों के या कटेलियों के इसलिये अपने अशांत जीवन को हरि भजन के माध्यम से एकाग्र कीजिये तो जीवन में सुख शांति समृद्धि की हरियाली लहरायेगी दान सत्य कर्म एवं परोपकार आपके जीवन को उन्नति की ओर ले जायेगा जिस प्रकार भगवान राम की एक ठोकर से माता अहिल्या का उद्धार हो गया था इसी प्रकार श्री राम माता जानकी के नाम की माल भजने से हमारे जीवन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और जीवन में सुख शांति समृद्धि खुशहाली की वर्षा होती है राम नाम की माला बड़े ही किस्मत वाले को भजने के लिये मिलती है राम नाम के नैया हमारे जीवन का उद्धार करते हुए हमें भवसागर पर ले जाती है भजन कीर्तन सत्संग हमारे अंदर अच्छे संस्कारों का उदय करते हैं हमारी सोच और मानसिकता को बदलकर हमारे जीवन का रुख कल्याण और भवसागर की ओर मोड़ देता है संतों की संगत गुरुजनों का पावन सानिध्य हमारे जीवन को सार्थकता प्रदान करता है
 

