श्री गुरु रविदास लीला समिति के 66वें वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जसवंत सिंह अजय मुखिया द्वारा आरती वंदन कर किया गया।

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार श्री गुरु रविदास लीला समिति मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार मे 66वां वार्षिकोत्सव समारोह 10 फरवरी से 19 फरवरी 2025 तक रंग मंच पर स्थानीय कलाकारो द्वारा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
श्री गुरु रविदास लीला समिति मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा दिखायी जा रही सम्पूर्ण रविदास लीलाओ का स्थानीय कलाकारो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है संत रविदास की जब तबीयत खराब हो जाती है तो भगवान शिव शंकर की ईश्वरीय शक्ति से वह ठीक हो जाते है।

 

श्री गुरु रविदास लीला समिति मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार के 66वें वार्षिकोत्सव समारोह मे मुख्य अतिथि जसवंत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अजय कुमार मुखिया ने भगवान रविदास महाराज जी की आरती व पूजा-अर्चना कर रविदास लीला का शुभारंभ किया।समिति के सदस्यो ने अतिथियो का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसवंत सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज दिव्य शक्ति संपन्न अवतार हुए हैं। वे इतने बड़े विद्वान थे कि सारी संगत उन के दर्शन करने के लिए उन के जन्म स्थान मांडूर आया करती थी।

उन्होने कहा कि युवाओ बुजुर्गो मे बढ़ती नशाखोरी की प्रवृति समाज व राष्ट्र के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।नशे की लत के कारण बहुत से नौजवानों का भविष्य बर्बाद होता जा रहा है।हमारे देश मे नशा करने वाले युवा पीढ़ी के लोग शराब चरस गांजा अफीम आदि अन्य नशे करने लगे है।इसका एक कारण है सहनशक्ति की कमी,युवा आजकल बहुत जल्दी हौसला खो देते है जिसका परिणाम यह होता है कि वे डिप्रेशन मे चले जाते है और फिर वो नशे की गिरफ्त मे फस जाते है।माता पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चो को हालात से लड़ना सिखाएं और उन्हे मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर रविदास लीला मे विशिष्ठ अतिथि अजय कुमार मुखिया ने कहा कि संत रविदास ने कर्म करते हुए अपने धर्म, समाज, देश के लिए स्वाभिमान के जीवन जीते हुए साथ भक्ति की रसधारा बहाई। उन्होंने कहा कि आज हर समाज में संत रविदास को समान भाव से देखते थे, उन्हें गरीबों से उन्हें विशेष प्रेम था। संत रविदास को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कुरुतियों से दूर रहकर समाजसेवा के कार्य करने को प्रेरित किया।उन्होने अपने समाज के सभी लोगो से अपील की अपने बच्चो को पढ़ने लिखने पर विशेष ध्यान दे तभी हम समाज व देश मे तरक्की की तरफ आगे बढेगे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविप्रकाश संयोजक,अशोक हरदयाल सह संयोजक, श्यामल दबौड़िए अध्यक्ष,शिव पाल रवि उपाध्यक्ष, योगेंद्र पाल रवि महामंत्री,राजन कुमार कोषाध्यक्ष,मेहरचंद दास,किरण पाल आडीटर,महेन्द्र पाल,जयन्ति भूषण,विनोद कुमार, सतीश कुमार,राजेन्द्र लाम्बा,संदीप कुमार,प्रवेश कुमार,टेकचंद,महिपाल,कमाल सिंह,गोपाल सिंह, विजय पाल सिंह,रक्षक लाम्बा,पवन दबौड़िए,अरविन्द नौटियाल, अमरदीप,योगेश,रमेश,अभिषेक, दीपांशु, लोकेश, दुष्यंत,मौ.सलीम आदि उपस्थित हुए।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.