गुरु रविदास लीला समिति के 66वें वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.विशाल गर्ग समाजसेवी ने संत शिरोमणी रविदास महाराज जी की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया-श्यामल कुमार
सम्पादक प्रमोद कुमार
 
हरिद्वार श्री गुरु रविदास लीला समिति मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार मे 66वां वार्षिकोत्सव समारोह 10 फरवरी से 19 फरवरी 2025 तक रंग मंच पर स्थानीय कलाकारो द्वारा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

श्री गुरु रविदास लीला समिति मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा दिखायी जा रही सम्पूर्ण रविदास लीलाओ का स्थानीय कलाकारो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है जब संत रविदास महाराज जी को पंडितो द्वारा सम्पूर्ण ब्रह्मांड का भ्रमण कराया गया लीला मे संत रविदास कबीर दास कमाली आदि का दृश्य दिखाया गया कबीर साहब ने छुआछूत करते हुए गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दिए गए अमृत जल को नहीं पिया था जिसके कारण उनको अलौकिक ज्ञान नहीं हुआ था और उस अमृत जल के दाग को चूस करके उसकी बेटी को ज्ञान हो गया था जिसके कारण वह सारे ब्रह्मांड की बातें करने लग पड़ी थी। अपनी बेटी के ज्ञान से प्रभावित हो करके कबीर साहिब लज्जित हुए और दोबारा अमृत जल ग्रहण करने के लिए गुरु रविदास जी महाराज के पास चले आए और बड़े संकोच से गुरु रविदास जी महाराज से दोबारा अमृत जल मांगा।
श्री गुरु रविदास लीला समिति मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार के 66वें वार्षिकोत्सव समारोह मे मुख्य अतिथि डॉ.विशाल गर्ग वरिष्ठ समाज सेवी रहे,मुख्य अतिथि डॉ.विशाल गर्ग ने भगवान रविदास महाराज जी की आरती व पूजा-अर्चना कर रविदास लीला का शुभारंभ किया।समिति के सदस्यो ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि संत रविदास जी के जीवन और उनके संदेशों पर चर्चा की और उनके अनुयायियों को बधाई दी। संत रविदास जी एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण संदेश दिए जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मानवता की एकता,जाति और धर्म के भेदभाव का विरोध,शिक्षा और ज्ञान के महत्व,निरंतर साधना और आत्म-चिंतन,और प्रेम और करुणा के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के संदेशों को अपनाकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने संत रविदास जी के अनुयायियों को बधाई दी और उनके संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

श्री गुरु रविदास लीला समिति मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार के अध्यक्ष श्यामल कुमार पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग देहरादून उत्तराखंड ने अपने संबोधन मे कहा कि “संत रविदास जी एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में मानवता की एकता,जाति और धर्म के भेदभाव का विरोध,शिक्षा और ज्ञान के महत्व, निरंतर साधना और आत्म-चिंतन, और प्रेम और करुणा के महत्व पर जोर दिया।”उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करते हैं। हम संत रविदास जी के अनुयायी हैं और उनके संदेशों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं।”

इस अवसर पर श्री गुरु रविदास लीला समिति के महामंत्री योगेंद्र पाल रवि ने कहा कि आज दिन हमे संत रविदास जी के महान आदर्शों और सिद्धांतों को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उनके विचारों ने हमें समानता,न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है।
संत रविदास जी ने अपने जीवनकाल में समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई थी। उन्होंने हमें यह सिखाया कि हमें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए और समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए।
इस अवसर पर श्री गुरु रविदास लीला समिति के कोषाध्यक्ष राजन कुमार ने कहा कि हमें संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। हमें अपने समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए और समानता,न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए सभी धर्म प्रेमियो को प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविप्रकाश संयोजक,अशोक हरदयाल सह संयोजक, श्यामल दबौड़िए अध्यक्ष,शिव पाल रवि उपाध्यक्ष, योगेंद्र पाल रवि महामंत्री,राजन कुमार कोषाध्यक्ष,मेहरचंद दास,किरण पाल आडीटर,महेन्द्र पाल,तीर्थपालपाल रवि,जयन्ति भूषण,विनोद कुमार, सतीश कुमार,राजेन्द्र लाम्बा,संदीप कुमार,प्रवेश कुमार,टेकचंद,महिपाल,कमाल सिंह, गोपाल सिंह, विजय पाल सिंह,रक्षक लाम्बा,पवन दबौड़िए,अरविन्द नौटियाल, अमरदीप,योगेश, रमेश,अभिषेक, दीपांशु,लोकेश, दुष्यंत,मौ.सलीम आदि उपस्थित हुए।

