ज्वालापुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है प्रत्येक रविवार डोर टू डोर सत्यापन अभियान
सम्पादक प्रमोद कुमार
कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,दिनांक 23/02/2025,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों/फंड ठेली रेडी लगाने वालों के विरुद्ध की गई सत्यापन की कार्रवाई
 
अभियान के दौरान 06 मकान मालिको के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
06मकान मालिको का रू० 60,000/-जुर्माने का चालान मा0न्यायालय प्रेषित
75 किरायेदारों,घरेलू नौकर फंड ठेली में काम करने वाले कबाड़ी व बाहरी व्यक्तियों का मौके पर ही किया गया सत्यापन
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियों कबाडी,फड/ठेले,रेडी,सब्जी लगाने वाले,किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक-23.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट के निर्देशन में चौकी रेल/बाजार क्षेत्र में टीमें बनाकर मोहल्ला अहबावनगर बाल्मीकि बस्ती/आगे खाली प्लॉट में कबाड़ कूड़ा बीनने/कबाड़/मोहल्ला कडच्छ के आस पास के व्यक्तियो में काम करने वाले, किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 06 मकान मालिको के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल ₹ 60,000/- का चालान कर चलानी रिपोर्ट मा०न्यायालय प्रेषित की जा रही है।
अभियान के दौरान व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 08 चालान कर ₹ 2000/-की धनराशि वसूली गई व 75 बाहरी व्यक्तियों का/कबाड़/कूड़ा बीनने/कबाड़ की दुकानो पर काम करने/किरायेदारों एवं घरलू नौकरों का मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई की गयी।
पुलिस टीम सत्यापन की कार्रवाई हेतु
1-उ0नि0 केदार सिंह चौहान
2- उ0नि0 गिरीश चंद
3-अ0उ0नि0 प्रताप सिंह
3-का0932 महावीर
4-का01312 रणवीर सिंह
5-का01190 आलोक नेगी

