कमाया हुआ धन कोई बांट सकता है छीन सकता है किंतु अर्जित किया गया ज्ञान कोई बाट नहीं सकता श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार खड़खड़ी 28 फरवरी 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) गंगा भक्ति आश्रम खड़खड़ी में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से ज्ञान की वर्षा करते हुए श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहां मनुष्य द्वारा अर्जित किया गया धन कोई बाट भी सकता है और छीन भी सकता है किंतु जीवन में ज्ञान ही एक ऐसी वस्तु है जिसे ना तो कोई छीन सकता है और ना कोई आपस में बांट सकता है इसलिये जीवन में ज्ञान की निधि जो अर्जित की गई है वह सर्वोपरि है उसी के साथ जीवन में कमाया गया धर्म कर्म किया गया पूजा पाठ मनुष्य के इस जन्म में तो काम आता ही है साथ-साथ उसका फल अगले जन्म में भी प्राप्त होता है आपके संबंध आपकी हरि के प्रति आस्था जीवन में किया गया भजन दान सत्य कर्म तथा आपका व्यवहार जन्मो जन्म तक आपके साथ चलता है अगर आप व्यावहारिक है मधुर भाषी है तो आपके इस लोक से चले जाने के बाद भी आप लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे
 

