15 August 2026

जो भक्त संकट मोचन वीर बजरंगबली की आराधना करते हैं भगवान राम की उन पर सदैव कृपा बनी रहती है महंत स्वामी गीता आत्मानन्द पुरी

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 1 मार्च 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द )गाजी वाला कांगड़ी स्थित सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर श्री रामकृष्ण शंकर आश्रम में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम के महंत स्वामी गीता आत्मानन्द पुरी महाराज ने कहा भगवान श्री राम भगवान संकट मोचन वीर बजरंगबली हनुमान जी की आराधना से मनुष्य कलयुग के प्रभाव से बचा रहता है साथ ही जो सच्चे मन से संकट मोचन वीर बजरंगबली की आराधना करता है भगवान राम उस पर सदैव प्रसन्न रहते हैं और भगवान राम की कृपा ऐसे भक्तों पर सदैव बनी रहती है नित्य पूजा पाठ करने के साथ-साथ भगवान के चरणों में मनुष्य को एक पुष्प अवश्य चढ़ाना चाहिए उस पुष्प के माध्यम से भगवान बजरंगबली उसके जीवन के सभी शक्ल समाप्त कर देते हैं उसके भाग्य का उदय हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी महंत महानन्द महाराज ने कहा जो भक्त गुरु के बताये मार्ग पर चलते हैं उनका सदैव कल्याण होता है गुरु मनुष्य के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं जो भक्त गुरु की शरणागत होते हैं भगवान की उन पर सदैव कृपा बनी रहती है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.