15 August 2026

सनातन की धर्म ध्वजा फहराने निकले महामंडलेश्वर अनिल कृष्ण महाराज गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े के सवा लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 1 मार्च 2026 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द) हाल ही में गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े द्वारा महामंडलेश्वर पद पर विभूषित किये गये परम विद्वान तपस्वी संत श्री अनिल कृष्ण जी महाराज अखाड़े के अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ तथा अन्य संत महापुरुषों के मार्गदर्शन पर संपूर्ण विश्व में सनातन की धर्म पताका फहराने के उद्देश्य से पदयात्रा कर विचलन करते हुए देखे गये इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्री अनिल कृष्णा जी महाराज ने कहा गुरु श्री गोरखनाथ -अलख अखाड़े का उद्देश्य संपूर्ण विश्व को सनातन का बोध कराने का है हमारे तपस्वी विद्वान साधु संत आम जनमानस के बीच जाकर भारतीय सभ्यता संस्कृति और भारतीय वीरों की गाथा ईश्वर के प्रति हमारी आस्था से अवगत करायेंगे हिंदुत्व में सनातन की आस्था बस्ती है आज संपूर्ण विश्व सनातन परंपरा के रंग में भाव विभोर हो रहा है और तपोभूमि भारत को विश्व गुरु माने हेतु यहां की सभ्यता संस्कृति अपनाने हेतु आतुर है जिस धरा पर भगवान श्री राम माता जानकी भगवान श्री कृष्णा माता राधा रानी गुरु श्री गोरखनाथ अवतरित हुए हैं उस धरा पर हमारे धर्म की गाथाये सुनकर विश्व भर के लोग यहां भक्ति रंग में रंग कर भक्ति गीत गाकर झूम रहे हैं हमें अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में वापस आना होगा पश्चात संस्कृति हमें पतन की ओर ले जा रही है अखाड़े के अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ महाराज के मार्ग निर्देशन में अखाड़ा इस वर्ष सवा लाख से अधिक सदस्य जोड़ेगा तथा 51 महामंडलेश्वर बनायेगा लगभग 26 महामंडलेश्वर अब तक बनाये भी जा चुके हैं

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.