भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यो ने महंत केदारपुरी महाराज का स्वागत-प्रियव्रत
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार प्रयागराज महाकुंभ को सम्पन्न होने बाद हरिद्वार पहुचे जूना अखाडे के परमाध्यक्ष महंत केदारपुरी महाराज का भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत राष्ट्रीय सलाहकार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
 
इस अवसर पर प्रियव्रत पूर्व ब्लाक प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार ने कहा कि संत महापुरुषों द्वारा दी गईं शिक्षाओं से यह सिद्ध होता है कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे जीवन के रूप में व्यक्त होता है, जिसमें सत्य,अहिंसा, प्रेम और सेवा की भावना सर्वोपरि होती है। क्योंकि महंत केदारपुरी जी महाराज जिस तरह से अपने सेवा भाव से और अपने वचनों से देश में एकता और अखंडता की अलख जाग रहे हैं वह अपने आप में एक चमत्कार से काम नहीं है।
इस अवसर पर अखाड़े के परमाध्यक्ष केदारपुरी महाराज ने कहा की संत महापुरुष सनातन धर्म के सच्चे हितेषी होते हैं क्योंकि वे न केवल धर्म के सिद्धांतों का पालन करते हैं,बल्कि समाज को इन सिद्धांतों के सही अर्थ और महत्व को भी समझाते हैं।उन्होंने कहा की संत महापुरुषों का उद्देश्य सिर्फ व्यक्तिगत मोक्ष प्राप्ति नहीं होता,बल्कि वे समाज की भलाई और मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। वे सच्चे सनातन धर्म के मार्गदर्शक होते हैं, जो धर्म के शाश्वत और सत्य सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाते हैं।

