भेल मे कार्यरत जाट विकास मंच द्वारा होली-मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार दिनांक 09.03.2025 को भेल मे कार्यरत जाट विकास मंच (रजि) द्वारा सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-1 मे होली-मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
सर्वप्रथम महामंत्री द्वारा सभी उपस्थित जनो को केसर चंदन का टीका लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी एवं इसके बाद सभी ने फूलो की होली एवं सूक्ष्म जलपान का आनन्द लिया ।
इस दौरान जाट विकास मंच के महासचिव राजीव चौधरी ने समस्त उपस्थित जनो को होली की शुभकामनाये प्रेषित की ओर कहा कि होली पर्व सामाजिक एकता का प्रतीक है एवं इस त्योहार से हमे सीख लेनी चाहिये ओर एकजुट होकर रहना चाहिये।
जाट विकास मंच के अध्यक्ष सुशील आर्य ने कहा कि इस वर्ष होली के अवसर पर हमे प्रण लेना चाहिये कि हम लोग आपसी मेल जोल को ओर ज्यादा बढांयेगे तथा अपने अंदर की कमियो को पहचान कर उन्हे दूर करने का प्रयास करेंगे।
जाट विकास मंच के संरक्षक विवेक सिंह ने कहा कि होली का पर्व बुराई को खत्म करके अच्छाई को बढाने का त्योहार है ऐसे मे सीख लेते हुये हम सभी को प्रण करना चाहिये कि इस दौर मे समाज के ऊपर जो भी चुनौतियां है उन से नही घबराते हुये हमे अपनी एकजुटता को ईमानदारी के साथ आगे बढाते रहना है ।
इस दौरान उपाध्यक्ष योगेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष प्रवेश कुमार सहित देवंद्र राठी, संदीप सांगवान, अनिल राठी, अजब सिंह, कृपाल सिंह, सुक्रम पाल सिंह, सुरेश पाल काकरान, सुशील कुमार, चंद्रशेखर आजाद, सुरेन्द्र नेहरा , सुरेश दलाल, मनमीत सिंह, जितेंद्र चहल, राजू लाल, मोहित कुमार, चंद्रबीर सिंह, संतोष कुमार, ऋषिपाल सिंह, रुपेंद्र कुमार, सतीश कुमार, दर्याब सिंह, ललित कुमार, परमाल सिंह, विकास चौधरी, जितेंद्र चाहर, संदीप मलिक, सुखबीर सिंह चाहर, दीनदयाल सिंह, सचिन राठी, धीरज बालियान, विनित कुमार, विनित चौधरी, भूपेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, नरेंद्र सिंह मान, अनिल श्योरान आदि उपस्थित रहे।

