7 December 2025

अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने नेतृत्व में पहली बार आयोजित की गई बद्रीनाथ की यात्रा

विज्ञापन

सम्पादक परमोद कुमार

हरिद्वार। भगवान बद्री विशाल के आशीर्वाद से प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा भगवान बद्रीनाथ यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। यात्रा के संयोजक गुलशन नैय्यर ने कहा कि यह धार्मिक यात्रा 18 नवंबर से 20 नवंबर तक होगी।
आशीष मिश्रा को यात्रा के सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है, उनके साथ ही अन्य व्यवस्था को देखते हुए अन्य साथियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रेस क्लब के सभी साथियों को रजिस्ट्रेशन का समय दिया था। जिन साथियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। उनकी यात्रा में सभी व्यवस्थाएं प्रेस क्लब की ओर से की गई है। यात्रा में प्रमुख रूप से गुलशन नैय्यर , धर्मेंद्र चौधरी, आशीष मिश्रा, अमित गुप्ता, बृजपाल सिंह, कुशल पाल सिंह, मनोज खन्ना, देवेंद्र शर्मा, ललितेंद्र नाथ, राहुल वर्मा, श्रवण झा, सुनील पाल, सुरेंद्र बोकाडिया, संजीव शर्मा, त्रिलोक चंद्र भट्ट, जोगिंदर सिंह मावी , बालकृष्ण शास्त्री, विकास चौहान, दीपक नौटियाल, सतीश गुजराल आदि शामिल हैं।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.