बीएचईएल हरिद्वार सिविल विभाग से कोडेड कर्मचारी बैजनाथ जी सेवानिवृत हुए

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार,बीएचईएल हरिद्वार के सिविल विभाग में कार्य करने वाले बैजनाथ कोडेड कर्मचारी ने 31वर्ष की सेवापूर्ण कर सिविल विभाग से सेवानिवृत हुए हैं

 

आपको बताते चले कि 1994 मे अपने पिता की मृत्यु के बाद बैजनाथ को भेल हरिद्वार द्वारा कोडेड कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उनके सेवानिवृति विदाई समारोह में सिविल विभाग बीएचईएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से सिविल विभाग के अपर महाप्रबंधक अखिलेश पांडेय एवं उपमहाप्रबंधक हर्ष गोयल द्वारा कर्मचारी बैजनाथ को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प कुछ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई

इस अवसर पर उनके कार्यकाल में उनकी मेहनत ,लगनशीलता , व्यवहारकुशलता , और कर्तव्यपरायणता की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी और फूलमाला व पुष्प गुच्छ एवं कई उपहार भी दिये गये ! सेवानिवृत होने के बाद बैजनाथ जब अपने निवास स्थान सुभाषनगर पहुँचे उससे पूर्व ही परिवारजनों,और इष्ट मित्रों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और जगह जगह फूलमालाएं पहनायी गयी।
सेवानिवृत्ति समारोह कार्यक्रम में सुनील कुमार, दीपेंद्र मोहन कोटिया,भुवन सिंह अशोक कटारिया मुनीष राठी सुमित वर्मा संजय पटवा महर्षि कुमार आशीष पाहुजा बलदेव विनय गुप्ता राजीव शर्मा इंद्रेश अरोड़ा आफताब आलम राकेश जीतू शिवकुमार अजय कुमार रामकरण प्रमोद कुमार संजय कुमार अनिल कुमार नरेश कुमार विपिन सिंह पवन कुमार गोपाल सिंह कुमार विजय कुमार सौरभ अमित कुमार राजेश कुमार दीपक कुमार राजेश ड्राइवर राजू सिंह अशोक फोनी मनोज वीरू मुन्ना आशु परवेज दीपक रिंकू अजय विजय आदि सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.