दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली की तैयारियां जोरो पर है-प्रियव्रत
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली की तैयारियां जोरो पर है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ट कांग्रेस नेता प्रियव्रत ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में हरिद्वार महानगर से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन भागीदारी कर सत्ता में बैठी संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ हुंकार भरने का काम करेंगे।14 दिसंबर को प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में बड़ी संख्या में हरिद्वार से कांग्रेस जन शामिल होकर इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। भाजपा सरकार वोट चोरी कर लगातार देश के विभिन्न राज्यों में वोट चोरी कर सरकारें चुराने का काम कर रही है, लोगों के मतों के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसके खिलाफ होने वाली रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में जुटने का आह्वान किया। भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर नापाक गठबंधन से देश के लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली में हरिद्वार कांग्रेस जन बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
 

