नार्कोटिक दवाइयों के क्रय विक्रय अभिलेख उपलब्ध न कराने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्यवाही और लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

विज्ञापन

 

हरिद्वार दिनांक 11/02/2026 को अपर आयुक्त , फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, उत्तराखंड, देहरादून से प्राप्त निर्देशों एवं उप औषधि नियंत्रक द्वारा गठित त्वरित कार्यवाही दल (QRT) के अनुपालन में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में “सेफ ड्रग, सेफ लाइफ अभियान” के अंतर्गत कोडीन युक्त कफ सिरप तथा स्वापक एवं मन प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित औषधि विक्रेता फर्मों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। वैभव मेडिकोज , सराय रोड़, ज्वालापुर एवं कुमार केमिस्ट, आर्यनगर नगर, ज्वालापुर में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर फर्मों के क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए तत्काल बंद कराया गया ।

 

।उक्त कार्यवाही जनहित एवं जनस्वास्थ्य की दृष्टि से की गई है तथा इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही जनपद हरिद्वार में निरंतर जारी रहेगी, जिससे मादक एवं मन प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।उक्त निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक हरीश सिंह, औषधि निरीक्षक विनोद जगुड़ी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा, औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट एवं औषधि निरीक्षक मेघा सम्मिलित रहे।

अपर आयुक्त के आदेशों के तहत स्वापक और मन प्रभावी औषधियों के क्रय विक्रय सही तरीके से न करने पर फर्मों को निर्गत औषधि विक्रय लाइसेंस के निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। इसके अतिरिक्त 04 अन्य फर्मों को मौके पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.