13 August 2026

होली के पावन पर्व पर गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

 

हरिद्वार बिशनपुर कुंडी स्थित गुरु गोरखनाथ अलख अखाड़े में अध्यक्ष प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री संजीवन नाथ महाराज के पतित पावन सानिध्य में आश्रम अखाड़ेका शिलान्यास कार्यक्रम तथा होली के पर्व पर विशाल संत तथा भक्त भंडारे का आयोजन किया गया इस दिव्य पावन अवसर पर बोलते हुए श्री संजीवन नाथ महाराज ने कहा हम अपने आराध्य गुरु श्री गोरखनाथ भगवान की दी गई शिक्षाओं के अनुरूप चलकर संपूर्ण विश्व में सनातन की धर्म पताका फहराने के लिए हमारे संत महापुरुष देश ही नहीं विदेश में भी भारतीय सभ्यता संस्कृति तथा देवत्व का प्रचार प्रसार कर सनातन का शंखनाद कर रहे हैं हमारी संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने सभी को सम्मान देने की हम भगवान शिव की प्रतिमूर्ति गुरु श्री भगवान गोरखनाथ जी महाराज द्वारा जागाई गई अलख निरंतर समाज में तथा विश्व में प्रवाहित करने का संचारित करने का पावन कार्य कर रहे हैं गुरु गोरखनाथ अलख अखाड़ा आने वाले कुंभ में देश के कोने-कोने से संत महापुरुषों को हरिद्वार पावन नगरी बुलाकर एक दिव्य भाव आयोजन करेगा जिसकी छाप संपूर्ण विश्व को सनातन संस्कृति की और आकर्षित करें इस अवसर पर श्री चेतनानंद महाराज मनोज चौहान प्रदेश सचिव विश्व हिंदू परिषद डीपी सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्री कुंवर पाल सिंह साधु राम प्रधान डॉ राजेश सहित भारी संख्या में संत तथा भक्त उपस्थित थे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.