10 August 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां जोरों पर – रंजीत झा 

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर संकल्प सेवा परमोधर्म द्वारा 8 मार्च को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री अवधूत मंडल आश्रम में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस अवसर पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है

 

यह कार्यक्रम संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीत झा के नेतृत्व व सचिव तरुण कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में किया जाएगा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष मनसा देवी ट्रस्ट,अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद रहेगे

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

इस अवसर पर संकल्प सेवा परमो धर्म की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा ने बताया कि समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान,अधिकार और समानता का प्रतीक है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और प्रतिभा का परिचय दे रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज और सरकार दोनों को मिलकर महिलाओं को बराबरी के अवसर प्रदान करने होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के द्वारा 8 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. संतोषानंद देव महाराज, मा.मदन कौशिक नगर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री, आदेश चौहान विधायक रानीपुर, ललित नारायण मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी, राजेश शुक्ला पूर्व विधायक, आशुतोष शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष, देवी सिंह राणा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा उत्तराखंड, अमित सैनी संस्थापक अध्यक्ष आस्था हेल्थ फाऊंडेशन, राकेश मिश्रा राजनीतिक विश्लेषक आदि अनेक गणमान्य पुरुष व महिलाओ की भारी संख्या में उपस्थिति रहेगी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.