हरिद्वार नगर निगम के वार्ड 35 मो.कड़च्छ में पार्षद अंजू देवी के संयोजन में मनाया गया महिला दिवस
हरिद्वार 8 मार्च 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन अंजू पार्षद वार्ड नंबर 35 के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप मे अंजू देवी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को समाज में समान अवसर और सुरक्षित वातावरण मिले, ताकि वे आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सके आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर है।इस अवसर पर बेबी देवी,ममतेश देवी,प्रिया देवी , सविता देवी सोनी पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार प्यारेलाल रावत नन्हें सिंह सुख लाल आदि उपस्थित रहे
 


