3 October 2026

हर जिले में मीडिया सेंटर बनाये जाने की घोषणा अति महत्वपूर्ण निर्णय

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा हर जनपद में मीडिया सेंटर बनाये जाने की घोषणा से सिटी प्रेस क्लब में दौड़ी हर्ष की लहर ज्ञात होगी सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद हर जनपद में मीडिया सेंटर बनाये जाने हेतु लंबे समय से संघर्षरत थे मुद्दा कई बार उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग में भी पहुंचा था तथा इस पर अग्रिम कार्यवाही हेतु मांग कर्ता ठाकुर मनोज मनोजानंद से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कुछ वर्षों पूर्व यह जानकारी मांगी थी कि आप बताये किस राज्य की तर्ज पर मीडिया सेंटर खोले जाएं इस क्रम में ठाकुर मनोज मनोजानंद ने नागालैंड तथा चंडीगढ़ से नियमावली मंगाकर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को उस समय उपलब्ध कराई थी ज्ञात होगी इन राज्यों में सरकारी धन से बनेप्रेस क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी सचिव जिला सूचना अधिकारी होते हैं तथा सभी छोटे बड़े पत्रकार उसके सदस्य होते हैं किंतु सरकारी धन से बने क्लब अपनी तानाशाही के चलते सभी पत्रकारों को एक समानता की दृष्टि से नहीं देखते हैं चंद लोगों का इन क्लबों पर एक छत्र राज होता है और छोटे मझौल पत्रकारों के साथ भेदभाव करते हैं उन्हें सदस्य तक नहीं बनाते पत्रकार जिस कारण विभिन्न संगठनों में बटे हुए हैं तथा संगठित नहीं है माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रत्येक जनपद में मीडिया सेंटर बनाए जाने की घोषणा अति सराहनीय है यह हमारी मांग लंबे समय से चली आ रही थी हम माननीय मुख्यमंत्री का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं आज सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मुमताज आलम खान तथा श्री नसीम कुरैशी जी ज्वालापुर मोहल्ला कसबान को ईद की शुभकामनाएं दी तथा उनका सम्मान किया इस अवसर सिटी प्रेस क्लब के सचिव परवीन कश्यप पुस्तकालय सचिव श्री अमर आदि अनेकों पदाधिकारी मौजूद थे सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा की भूरि भूरि प्रशंसा की

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.