मां काली के प्राचीन मंदिर प्राचीन थड़े में संत निर्मल मुनि महाराज के सानिध्य में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

विज्ञापन

 

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंदथाना श्यामपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लाहडपुर में फॉरेस्ट चौकी के पीछे स्थित माँ काली के प्राचीन थड़े मंदिर पर प्रातः स्मरणीय श्री श्री 1008 गुरु भगवान बाल भगवान रामेश्वर दास जी महाराज की असीम पावन कृपा से तथा आश्रम के संस्थापक एवं संचालक परम पूज्य संत श्री निर्मल मुनि जी महाराज के दिव्य सानिध्य में रामनवमी के पावन पर्व पर देवी पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, इस पावन अवसर पर दूर-दूर से पधारे संत महापुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया, संत श्री निर्मल मुनि जी महाराज ने अपने अमृतमयी वचनों में कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह सेवा, भक्ति और परोपकार के मार्ग पर चलता है, उन्होंने बताया कि सच्ची पूजा केवल मंदिरों तक सीमित नहीं होती बल्कि हर जीव में ईश्वर का अंश मानकर उसकी सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है, उन्होंने यह भी कहा कि रामनवमी हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और हमें अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाना चाहिए, इस दौरान भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य किया, कार्यक्रम में महंत अमरनाथ जी, महंत फतेनाथ जी महाराज, रमेश, विजेंद्र नाथ, कपिल पुरी, संजीव, ब्रह्मपाल प्रधान, आदेश, योगेश, सीटू, ऋषि, बालकृष्ण ठेकेदार, निखिल सहित भारी संख्या में भक्तजन, संत महापुरुष एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाया।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.