श्रीमद् भागवत सभी ग्रंथों का सार है तथा मानव कल्याण सुधा रस है- साध्वी कृष्ण प्रिया
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार भूपतवाला स्थित मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला में कथा व्यास परम पूज्य साध्वी कृष्ण प्रिया जी महाराज के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा ग्रहण कर भगत नाचने गाने तथा झूमने लगे साध्वी कृष्ण प्रिया जी महाराज ने कहा श्रीमद् भागवत सभी ग्रंथों का सार है तथा मानव कल्याण सुधा रस है इस पावन कथा का जीवन में एक बार श्रवण कर लेने मात्र से मनुष्य के जीवन के सभी संताप तथा पाप नष्ट हो जाते हैं उसके भाग्य का उदय हो जाता है इस पावन कथा को सुनने मात्र से मनुष्य पूरी तरह पाप मुक्त हो जाता है इस पावन कथा का जो भी मनुष्य अपने घर में आयोजन करता है गुरु धाम में आयोजन कर आता है उसके पितरों का तर्पण हो जाता है तथा कथा आयोजित करने वाले का यह लोक तो सुधर ही जाता है साथ-साथ परलोक भी सुधर जाता है
 


