श्री स्वरूपानन्द आश्रम मे पंडित श्री चंद्र प्रकाश शर्मा की त्रयोदशी संस्कार तथा भंडारे का आयोजन हुआ
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद कनखल गांधी मार्ग स्थित श्री स्वरूपानन्द सन्यास आश्रम में पंडित श्री चंद्र प्रकाश शर्मा जी की त्रयोदशी संस्कार तथा उनकी पावन स्मृति में विशाल ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए प्रोफेसर श्री केके शर्मा ने कहा धर्म कर्म एवं पूर्वजों की पावन स्मृतियां हमारे मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करने के साथ-साथ हमारा पूर्वजों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करते है अपने परिजनों की पावन स्मृतियां मनुष्य कभी भूल नहीं पाता इस प्रकार के आयोजन उनके इस लोक से चले जाने के बाद हमारे स्मृति पटल पर उन्हें श्रद्धा भाव से साथ नमन करने हेतु आयोजित किये जाते हैं साथ ही धर्म कर्म हमारे मानव जीवन का भी उद्धार कर देता है इस अवसर पर श्री भजन दास पुजारी श्री अनिल गोड श्री जीएल शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक तथा बाहर से आये विशिष्ट जन तथा संत ब्राह्मण उपस्थित थे
 


