गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े की नींव सनातन धर्म को मजबूत करेगी महामंडलेश्वर साई मां नाथ महाराज
हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद निर्माणाधीन गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े का निर्माण शुरू हो गया है इस अवसर पर महामंडलेश्वर साई मां नाथ महाराज ने आज निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा संपूर्ण विश्व में सनातन की अलख जागते हुए भारतीय सभ्यता संस्कृति और हमारे सिद्ध साधु संतों द्वारा वर्णित धर्म ग्रंथो का प्रचार प्रसार कर संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने का पावन कार्य करेगा गुरु श्री गोरखनाथ भगवान द्वारा बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए धर्म की अलख जगायेगा इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहाअखाड़े के अध्यक्ष परमात्मा स्वरुप परम पूज्य परम तपस्वी वंदनीय गुरुदेव श्री संजीवन नाथ महाराज के पावन मार्गदर्शन में अनेकों धर्म कर्म के कार्य तथा सनातन संस्कृति को विश्व भर में प्रचारित प्रसारित करने के कार्य अखाड़ा निरंतर कर रहा है इस अवसर पर महामंडलेश्वर परम पूज्य हर्षिता महाराज ने कहा यह भारत भूमि देवी देवताओं की पावन जननी धरती है और हरिद्वार साक्षात हरि का द्वार है ऐसे पावन तीर्थ स्थान पर अखाड़े का निर्माण हमारे भाग्य का उदय कर रहा है हमें भारतीय संस्कृति का बोध करा रहा है
 


