महात्मा ज्योतिबाराव फूले की जयंती के शुभ अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रूपचंद आजाद जी ने सैनी समाज के अधिवक्ताओं को गुलाम गिरी पुस्तक भेटकर सम्मानित किया।
प्रमोद कुमार
हरिद्वार वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पूर्व सैनिक श्री रूपचंद आजाद ने अपने मुख्य कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार कोर्ट परिसर मे महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा लिखी गई पुस्तक गुलाम गिरी अनेक अधिवक्ता साथियों को बाटी गई इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रूपचंद आजाद ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन के कार्यों को याद करते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले का जीवन समानता, शिक्षा और तर्क के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उनका काम आज भी सामाजिक न्याय के आंदोलनों की नींव माना जाता है।ज्योतिबा फुले एक समाज सुधारक समाज,प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी लेखक व क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे इन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है इन्होंने महिलाओं और पिछड़े वर्ग और अछूतों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए हैं समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रबल समर्थक थे भारतीय समाज प्रचलित जाति पर विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे
 
पुस्तक वितरण में मुख्य रूप से सम्मानित अधिवक्ता श्री राजीव सैनी श्री सुशील कुमार सैनी श्री रमन सैनी श्री बाबू राम सैनी कुमारी काजल सैनी आदि को उनके चैम्बर में जाकर वितरित किया। प्रतियाँ वितरित करवाने में अधिवक्ता प्रशांत शर्मा जी ने पूरा सहयोग किया।

