3 October 2026

सति बाबा प्रेम दास आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट में बैसाखी के पावन पर्व पर महंत बाबा हरपाल दास जी के जन्मदिवस को भक्तों ने भक्ति भाव से मनाया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 15 अप्रैल।भूपतवाला स्थित सति बाबा प्रेम दास आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में बैसाखी के पावन पर्व पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर महंत बाबा हरपाल दास जी (टिकाणा लऊ वाला, कलानौर) के जन्मदिवस को भक्तों ने भक्ति भाव से मनाया। कार्यक्रम में संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस मौके पर महंत बाबा हरपाल दास जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि”बैसाखी का पर्व हमें सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देता है। जीवन में सच्ची खुशी तभी मिलती है जब हम दूसरों की सेवा करते हैं और प्रभु के नाम का स्मरण करते हैं।”

वहीं, सेवादार प्रधान श्री हरबंस जी ने बाबा जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

“हम सभी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमें बाबा जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में सेवा कार्य करना ही हमारे जीवन का उद्देश्य है। हम ईश्वर से बाबा जी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति संगीत और श्रद्धा का माहौल बना रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने बाबा जी के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.