संजय सैनी सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सालाना उर्स मुबारक में पहुंचे, हज्जन का कुआं (निकट मदीना मस्जिद) के पास हुआ आयोजन।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार/ज्वालापुर। हज्जन का कुआं, निकट मदीना मस्जिद स्थित दरगाह हजरत सैय्यद आसिक अली शाह चिश्ती साबरी रहमतुल्लाह अलैह पर आज सालाना उर्स मुबारक बड़े ही श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर दुआएं मांगी।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी संजय सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उर्स कमेटी द्वारा सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित व्यक्ति ने देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं कीं।

 

इस अवसर पर संजय सैनी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि दरगाहों पर आयोजित उर्स हमें एकता और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

उर्स में आरिफ पीर, गुल्फराज मलिक, गुलाम रसूल, गुलजार, अनीस , अकरम, सुनहरा अंसारी, अफजल अंसारी, वासिम मलिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी के लिए दुआ की गई कि उर्स में शामिल होने वाले हर व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.