हरिद्वार में आर्य वानप्रस्थ आश्रम का 98वाँ वार्षिकोत्सव शुरू, चार दिन तक आध्यात्मिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन

हरिद्वार। आर्य वानप्रस्थ आश्रम में 98वाँ वार्षिकोत्सव 15 अप्रैल 2026, बुधवार से 18 अप्रैल 2026, शनिवार तक आश्रम प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। चार दिवसीय इस भव्य आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है।
उत्सव के दौरान वेद प्रवचन, यज्ञ, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं समाज को जागरूक करने वाले प्रेरणादायक व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश-विदेश से पधारे विद्वान संतों और आचार्यों का सान्निध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है।
आश्रम प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

विज्ञापन

 

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.