भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया- श्यामल कुमार

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यालय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार के सौजन्य से जीवन चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया

 

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्यामल कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग देहरादून ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो समाज से जुड़ा होता है वह सदैव दूसरों के हितों की सोच रखता है हम दूसरों के जीवन की सोच रखते हुए भी अपनी खुशियों को किस तरह से मना सकते हैं रक्तदान से बड़ा इस संसार में कोई और दान हो ही नहीं सकता इस दान के दाता दूसरों के जीवन की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें एक नवजीवन भी प्रदान करते हैं

इस अवसर पर डॉक्टर हर्षित सेनी,वंश त्यागी,वंश सिंघल,वंशिका दबोदिया,लाइबा अंसारी योगेंद्र पाल रवि,शिवपाल रवि ,रवि प्रकाश, गुलशन पालीवाल, पवन कुमार विजय कुमार गोपाल सिंह अनिल कुमार मोनू,सुशील भारती,ललित कुमार डेंटल,सुनील कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय विशिष्ट जन तथा क्षेत्रीय नागरिक तथा भारी संख्या में रक्तदान करने आये दानदाता उपस्थित थे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.