3 October 2026

उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट सूची में इंटरमीडिएट में कशिश शर्मा (उत्तराखंड मेरिट में 4th स्थान एवम अश्मित पांडेय (उत्तराखंड मेरिट में 25th)में स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

हरिद्वार दिनांक 25 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर भेल हरिद्वार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के भैया बहनों ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया।

 

जिसमें इंटरमीडिएट परीक्षा में कशिश शर्मा में 96.6% अंक प्राप्त करके प्रदेश में 4th स्थान प्राप्त किया तथा अश्मित पांडेय ने 92.4% अंक प्राप्त करके उत्तराखंड मेरिट में 25th में स्थान प्राप्त किया।

हाई स्कूल परीक्षा में गौरवी 93.8 0% अंक प्राप्त करके प्रदेश की वरीयता सूची में 19वां स्थान प्राप्त किया तथा शुभम ने 93.6%, अंक प्राप्त करके उत्तराखंड मेरिट में 20 वाँ स्थान प्राप्त किया।

सत्र 2025-26 में हाई स्कूल में 252 तथा इंटरमीडिएट कुल 245 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.84 % रहा। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 90.2% रहा।

विद्यालय परिवार ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल आपका, बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है। हमारे शिक्षकों की मेहनत और आपके माता-पिता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता। आपने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपनी क्षमता साबित की, बल्कि हमारे विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

छात्रों ने अधिक अंक प्राप्त कर यह दिखाया कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कुछ भी असंभव नहीं है।

प्रधानाचार्य जी ने शिक्षकों और अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया, जिनके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। आपने कहा कि सभी से अपेक्षा है कि आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगे और अपने स्कूल व देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्रीमान अजय शर्मा जी , विद्यालय अध्यक्ष डॉ0 शिव शंकर जायसवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल, विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्रीमान प्रवीण कुमार जी, जोशी जी, रूद्र प्रताप शास्त्री जी, बृजेश जी भानु प्रताप चौहान जी ,अमित कुमार आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.