सार्वजनिक स्थान व खुले में शराब पीकर माहौल खराब किया तो सीधे कानूनी कार्रवाई होगी

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार जनपद में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल/ढाबों व सड़कों के किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

 

इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ नशे में धुत व्यक्ति महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

 

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 29.04.2026 को थाना अध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व ढाबों के आसपास शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 51 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।

 

सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹12,750/- संयोजन शुल्क वसूला गया।

 

पकड़े गए सभी व्यक्तियों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या पिलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.