मुख्यमंत्री धामी सरकार का बुलडोजर ज्वालापुर में फिर चला, वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोरा की मौजूदगी में बकरा मार्केट से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार। ज्वालापुर में आज एक बार फिर मुख्यमंत्री धामी सरकार का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंचा। ज्वालापुर स्थित बकरा मार्केट में नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

 

मौके पर ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोरा, रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे एवं पुलिस टीम मौजूद रही। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों और प्रशासन के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई जारी रखी।

स्थानीय लोगों का कहना था कि अवैध अतिक्रमण हटाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सामान हटाने के लिए कुछ समय की मांग की गई। प्रशासन की ओर से लोगों को समय दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, आज ज्वालापुर क्षेत्र में अन्य कई स्थानों पर भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.