अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एटक यूनियन द्वारा शिकागो व भेल के अमर शहीदों को याद किया गया तथा उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
प्रमोद कुमार
हरिद्वार दिनांकः 01.05.2026 मई दिवस के अवसर पर भेल हरिद्वार की दोनो यूनिटो (हीप व सीएफएफपी) की एटक यूनियन द्वारा शिकागो व भेल के अमर शहीदों को याद किया गया तथा उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।
 
सर्वप्रथम एटक (हीप व सीएफएफपी) के सैकडो कार्यकर्ताओ ने यूनियन कार्यालय लुम्बा-नागर भवन पर एकत्रित होकर केन्द्र सरकार एवं भेल प्रबन्धन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया।
इसके बाद एटक के प्रदेश अध्यक्ष का. एम एस. त्यागी द्वारा ध्वाजारोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी तथा श्रमिक नेताओं को स्मरण करके का. आर. के. गर्ग, का. केसी नागर, का. सतीश लुम्बा सहित भेल व शिकागो के अमर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
सभा का संचालन करते हुवे एटक, हीप के महामंत्री अमृत रंजन ने उपस्थित साथियो को मई दिवस के इतिहास से अवगत कराया तथा कहा कि आज मजदूर वर्ग को जो अधिकार, सेवा शर्ते तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त है वह कही न कही इन्ही अमर शहीदो के बलिदान एवं प्रेरणा से प्राप्त हुयी है एवं आजकल के दौर इन सुविधाओं एवं सेवा शर्तो को बचाये रखने के लिये मजदूर वर्ग को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
इसके बाद एच.ई.एल वर्कर्स एसोसिएशन (एटक) की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष पद पर श्री नईम खान, महामंत्री पद पर श्री संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर श्री राजीव शर्मा, सहकोषाध्यक्ष पद पर श्री चंद्रभूषण जी को सर्वसम्मति से चुना गया।
इस दौरान एटक के केंद्रीय नेता ए.के दास, अजित सिंह, मनमोहन कुमार, परमाल सिंह, के.पी सिंह, सुभाष त्यागी, सुशील कुमार, रविकान्त त्यागी, अशोक शर्मा , रवि राय, तरुण डुडेजा, विनित चौधरी, अनुराग सेमवाल, धीरज बालियान, योगेश कुमार, शेखर कुमार, दीपक कुमार, गजेन्द्र कुमार, सचिन शर्मा, घनश्याम यादव, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, भूपेन्द्र कुमार ,संकल्प त्यागी, रोहित सिंह, जितेन्द्र पटेल, प्रवीण कुमार, राजीव शर्मा, सतेन्द्र कटारिया, विक्रान्त त्यागी, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, जितेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सारण, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट आदि उपस्थित रहे।

