हरिद्वार में नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 2 मई 2026 को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाट एवं मार्गों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अंतर्गत ललतारो पुल, हाथीपुल, संजय पुल, मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग, हर की पैड़ी, कांगड़ा घाट, सीसीआर घाट, विष्णु घाट तथा बिरला घाट क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा विशेष रूप से पथ प्रकाश व्यवस्था एवं आमजन की सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर नगर निगम की स्ट्रीट लाइटें संचालित नहीं पाई गईं, जिस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सहायक नगर आयुक्त एवं लाइनमैन से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए गए।

 

नगर आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि समस्त पथ प्रकाश व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुचारू किया जाए तथा इसकी दैनिक स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पुनः सामने न आए। साथ ही जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट से संबंधित मरम्मत कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

 

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्रमुख मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, जिससे रात्रि के समय श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.