भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार में किया गया।
हरिद्वार दिनांक 3 मई 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन लवकुश आश्रम आर्य नगर (गाजीवाल) श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार में किया गया। प्रशिक्षण महाभियान के उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद वर्ग संयोजक कुलदीप कुमार ,भाजपा हरिद्वार प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी वर्ग पलक अनिल अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर काम करती है। पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम स्थान पर,पार्टी दूसरे स्थान पर और कार्यकर्ता तीसरी स्थान पर आते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत एकात्मक मानवतावाद है। जिसके अंतर्गत अंतिम छोर तक पर बैठे हुए व्यक्ति तक विकास को पहुंचना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नैतिक मूल्य पर आधारित राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का सशक्त उदाहरण है । भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के हर धर्म, हर वर्ग, और जाति के लोगों के बीच जाकर काम करती है और समतापूर्वक समाज की स्थापना कर स्वदेशी का प्रयोग कर समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि आज समाज के अंदर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर विश्वास बढ़ा है इसी कारण भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंदर हमारी सरकार जनता का विश्वास जीतकर दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही है और हमें पूर्ण विश्वास है कि 2027 के चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपने का काम करेगी।
दूसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं से प्रश्न कर कार्यकर्ताओं के ज्ञान को परखा कई कार्यकर्ताओं ने उनके प्रश्नों के सटीक जवाब दिए। जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना जनसंघ रूप में हुई थी। और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस कालखंड में भारतीय जनता पार्टी के अनेकों नेताओं ने इस पार्टी को सीचने का काम किया है। जिसमें प्रमुख रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न कहा और उन्होंने कहा था एक देश में दो विधान ,दो प्रधान और दो संविधान नहीं चलेंगे इसी बात को लेकर उन्होंने जम्मू कश्मीर की यात्रा की और जेल के अंदर षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने मूल्य आधारित राजनीति करते हुए एक मत से अपनी सरकार का गिरना स्वीकार किया लेकिन नैतिक मूल्यों की बाली नहीं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन विषयों को पूरा करने का काम किया है।
जो विषय भाजपा के एजेंट में रहे हैं। चाहे वह धारा 370 को खत्म करना हो। राम मंदिर निर्माण हो,सेना को सशक्त करना हो, महिला सशक्तिकरण हो उन्होंने कहा कि देश को सशक्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सेना को सुसज्जित हथियारों से लैस करना और देश को परमाणु संपन्न शक्ति बनाना अपने एजेंट में सम्मिलित किया था। जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने पोखरण परमाणु विस्फोट कर पूर्ण करने का काम किया है। आज हमारी सेनाएं सशक्त है और दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए उन्हें 33% आरक्षण देना भाजपा के एजेंट में पहले से रहा है जिसके लिए संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक प्रस्तुत किया गया । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति नीति को आगे बढ़ाने का काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हरिद्वार जिले का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान दो दिन चलेगा। जिसमें राष्ट्र और प्रदेश से अनेकों वक्त आकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।हरिद्वार नगरी में पहुंचने पर हम उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण अभियान के लिए अनेकों कार्यकर्ता कई दिनों से लगे हुए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की आवश्यकता इसलिए भी पढ़ती है जिससे कि कार्यकर्ता पार्टी की रीति और विचारों को जानकर नीचे बूथ स्तर तक पहुंचा सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस प्रशिक्षण शिविर में बताए गए विषय को पार्टी के नीचे स्तर तक के कार्यकर्ता तक पहुंचने का काम करें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी अनिल गोयल , राज्य मंत्री कुलदीप कुमार ,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ,विधायक आदेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कुंदर परिहार दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ,डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, संदीप गोयल, सचिन अग्रवाल, विकास तिवारी, राजवीर कश्यप, धर्मेंद्र चौहान महेंद्र धीमान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, अनु कक्कड़ ,अभिनव चौहान, आशु चौधरी, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमरीश गर्ग ,राजीव शर्मा, अन्नू कक्कड़,प्रीति गुप्ता, तेलुगू राम प्रधान, लोकेश पाल, जसबीर बसेड़ा, लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान ,नकली राम सैनी ,अरविंद कुशवाहा, रितु ठाकुर ,सुशील चौहान संदीप शर्मा विक्रम चौहान,ब्रजमोहन पोखरियाल रीता चमोली सहित अनेकों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित है।

