भेल हरिद्वार में एटक यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की उठाई आवाज
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार दिनांक 12.05.2026 भेल हरिद्वार में एटक यूनियन द्वारा सीएफएफपी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं जेसीएम की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की गयी तथा इसके उपरांत निदेशक मानव संसाधन को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें मुख्य रुप से निम्न मांगों की मांग की गयी।
 
-: प्रमुख माँगेः-
1.) पीपी भुगतान तथा अन्य ज्वलंत माँगो के समाधान हेतु जेसीएम की बैठक शीघ्र बुलाई जाये।
2.) इंसेंटिव स्कीम को शीघ्र रिवाइज किया जाये।
3.) अन्य यूनिटों की भांति हरिद्वार में भी आर्टीजन से पर्यवेक्षक वर्ग में पदोन्नति जीरो ईयर में प्रदान की जाये।
4.) ओवरटाइम का भुगतान पूर्व की भांति शुरु किया जाये।
5.) लेपटॉप की प्रतिपूर्ति पुनः शुरु की जाये एवं सभी वर्गों को एक समान राशि प्रदान की जाये।
6.) अन्य पीएसयू की भांति मृतक आश्रितों के लिये अनिवार्य अनुकंपा नियुक्ति आरम्भ की जाये।
7.) नयी भर्ती में ज्वाइन करने वाले आर्टिजनो को न्यूनतम वेतन के बजाये ₹29500 के वेतनमान का भुगतान किया जाये।
8.) मुख्य चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की स्थाई भर्ती की जाये एवं HMIS सिस्टम में आ रही खामियों में सुधार किया जाये।
9.) उपनगरी में सिविल मैन्टिनेंस व इलैक्ट्रिकल मैन्टिनेंस कार्यो के लिये आवंटित बजट को बढ़ाया जाये एवं एडिशनल क्वार्टर का भी मैन्टिनेंस किया जाये।
10.) पूर्व की भांति भेल की खाली पड़ी जमीनों पर प्लॉटिंग करके कर्मचारियों को प्लॉट आवंटित किये जाये।
11.) अन्य पीएसयू की भांति बीएचईएल में भी इंडियन कॉफी हाउस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की कैंटीन सुविधा प्रदान की जाये।
12.) संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाये एवं उन्हे 12 माह कार्य प्रदान किया जाये तथा वरिष्ठता के आधार पर कोड नंबर प्रदान किये जाये।
इस दौरान एटक के प्रदेश अध्यक्ष एम.एस. त्यागी, केंद्रीय नेता ए.के दास, अध्यक्ष नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी, परमाल सिंह, मनमोहन कुमार, अजित सिंह, अमृत रंजन, रविकान्त त्यागी, अशोक शर्मा , सुभाष त्यागी, रवि राय, देवी प्रसाद कानूनगो, तरुण डुडेजा, विनित चौधरी, अनुराग सेमवाल, धीरज बालियान, योगेश कुमार, शेखर कुमार, दीपक कुमार, देवाशीष जोशी, अतुल सोनार, जितेन्द्र चहल, मांगेराम यादव, सतीश चौधरी, राकेश रोशन, परमजीत सिंह, गजेन्द्र कुमार, सचिन शर्मा, घनश्याम यादव, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, भूपेन्द्र कुमार ,संकल्प त्यागी, रोहित सिंह, जितेन्द्र पटेल, प्रवीण कुमार, राजीव शर्मा, सतेन्द्र कटारिया, विक्रान्त त्यागी, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, जितेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सारण, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट, तनुज उनियाल, कमलेश गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, सतनाम सिंह, दिलीप साहू, अरविंद सैनी, निशांत प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

