गायत्री विद्यापीठ के छात्राओं ने फिर रचा सफलता का इतिहास,खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे, टॉप 15 में 12 छात्राएँ शामिल 

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार 13 मई।गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं ने रिजल्ट देख खुशी से चेहरा खिल उठा। उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से गायत्री विद्यापीठ के रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।

 

कला संकाय के रक्षक सैनी ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यापीठ टॉपर होने का गौरव हासिल किया, तो वहीं कॉमर्स ग्रुप की टॉपर रिया सैनी ने 94.5 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान पर रही। कॉमर्स ग्रुप की ऋषिका शर्मा ने 93.5 प्रतिशत, कला संकाय की साची अमोली ने 93 प्रतिशत, विज्ञान संकाय की ख्यातिप्रिया ने 92 प्रतिशत, वैष्णवी गुप्ता ने 90.3 प्रतिशत, अक्षित ने 89 प्रतिशत, कला वर्ग की लावण्या ने 88 प्रतिशत, विज्ञान संकाय की आस्था वासुदेवा ने 87.8 प्रतिशत, कॉमर्स की करिश्मा ने 87.7 प्रतिशत, कला की श्रुति मानोरी ने 86.2 प्रतिशत, कला की स्तुति पण्ड्या ने 85.7 प्रतिशत, कॉमर्स की रुद्राक्षी ने 85.3 प्रतिशत, शिवी साहू ने 84.2 प्रतिशत, विज्ञान की आयुष मिश्रा ने 83.7 प्रतिशत के साथ सफलता की ओर मजबूती के साथ अपना कदम बढ़ाया।

बच्चों की सफलता पर गायत्री विद्यापीठ की अभिभाविका श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यापीठ की प्रबंधिका श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि गायत्री विद्यापीठ सदैव संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यार्थियों की सफलता संस्था के समर्पित शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थियों ने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, तो कुछ विद्यार्थी देश की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सेना में योगदान देने हेतु प्रेरित हैं। वहीं शिक्षा जगत में अपना कैरियर बनाने की बात कही। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं ने बच्चों को बधाई दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.